बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। 26 जनवरी को राज्यपाल फागू चौहान सुबह के 9 बजे झंडातोलन करेंगे।
पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई है। 26 जनवरी को राज्यपाल फागू चौहान सुबह के 9 बजे झंडातोलन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे।
आम लोगों को भी प्रवेश की अनुमति
कोरोना की वजह से पिछले दो बरस से आम जनता को गांधी मैदान में बैठकर झंडातोलन देखने का मौका नहीं मिल रहा था, लेकिन इस बार आम लोगों को भी प्रवेश की इजाजत दे दी गयी है। यहां सभी के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है और गांधी मैदान के गेट नंबर 4, 6 और 7 आमलोगों का प्रवेश द्वार बनाया गया है।

Social Plugin