Ticker

6/recent/ticker-posts

आचार्य शिवपूजन सहाय की 60 वीं पुण्यतिथि उनवास में बक्सर कायस्थ महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से मनायी‌ गई

साहित्य के शिव आचार्य शिवपूजन सहाय की 60 वीं पुण्यतिथि उनके जन्म स्थान उनवास में बक्सर कायस्थ महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से मनायी‌ गयी |

👉मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार धन्नूलाल लाल 'प्रेमातुर' और विशिष्ट अतिथि राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष व उप - मुख्यमंत्री सलाहकार विनोद कुमार श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व- कृतित्व पर डाला प्रकाश 

👉अतिथियों को फूल,माला और अंग वस्त्र से किया गया सम्मानित

👉उनवास पंचायत के बच्चों में कॉपी और कलम देकर पढ़ने को किये प्रेरित

बक्सर, बिहार। साहित्य के शिव आचार्य शिवपूजन सहाय की 60 वीं पुण्यतिथि उनके जन्म स्थान उनवास में बक्सर कायस्थ महासभा के तत्वावधान में धूमधाम से मनायी‌ गयी। अतिथियों ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि और दीपक जला कर याद किया। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार धन्नूलाल लाल 'प्रेमातुर' और विशिष्ट अतिथि बिहार प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष व उप - मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद  कुमार श्रीवास्तव रहे। इसके साथ अन्य गणमान्य अतिथि लोग मौजूद रहे, जिन्हे फूल,माला और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। उनवास पंचायत की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।


 गणमान्य साहित्यकरों के द्वारा आचार्य शिवपूजन सहाय के विभिन्न कृतियों जैसे देहाती दुनिया, मतवाला माधुरी वही दुनिया वही लोग, माता का आंचल, जैसे अन्य कृतियों का व्याख्यान किया गया।  साथ सभी अतिथियों को आचार्य जी के द्वारा लिखित देहाती दुनिया पुस्तक को भेंट स्वरूप उनके स्मृति में दिया गया। 


 तथा साथ ही उनवास पंचायत के बच्चों को कॉपी और कलम देकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया। समारोह के विभिन्न अवसरों पर लिए गए चित्र स्मरणीय रहेंगे। बक्सर कायस्थ महासभा के संयोजक व अधिवक्ता सुमन कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया। 

सबसे विश्वसनीय Bihar का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बिहार न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi . 👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram.  👉 Teligram..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ