प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षा, गरीबी से निकलने का सबसे बड़ा हथियार है और एक बार आप शिक्षित हो जाएं, तो आप दुनिया से लोहा ले सकते हैं |
👉जन सुराज पदयात्रा का 16 वां दिन
बेतिया। प्रशांत किशोर के जन सुराज पदयात्रा का 16 वां दिन था। इसकी शुरुआत सोमवार को जनपद के चनपटिया स्थित शिविर में प्रार्थना सभा से की। इसके बाद पद यात्रा में आगे बढ़ते हुए चनपटिया में स्थानीय महिलाओं से मुलाकात की व लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में विधिवत समझाया।
वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर ने इस्मा पब्लिक स्कूल चनपटिया के छात्रों को संबोधित किया। वे जन सूरज पदयात्रा का मकसद समझाते हुए कहा कि जब आप बड़े हों तो बिहार में गरीबी ना रहे।
आपको नौकरी के लिए दूसरे राज्य में न जाना पड़े। इसीलिए यह पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने आगे छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षा, गरीबी से निकलने का सबसे बड़ा हथियार है। और एक बार आप शिक्षित हो जाएं, तो आप दुनिया से लोहा ले सकते हैं।
सबसे विश्वसनीय Bihar का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बिहार न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi . 👉 Facebook, 👉Twitter. 👉 Instagram. 👉 Teligram.
0 टिप्पणियाँ