Bihar News | युवाओं को रोजगार देने के लिए 15 अक्टूबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। बक्सर जिलें के18 से 40 वर्ष के न्यूनतम आँठवी पास युवकों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चयन किया जायेगा।
![]() |
15 अक्टूबर को रोजगार शिविर |
बक्सर। युवाओं को रोजगार देने के लिए 15 अक्टूबर को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बक्सर जिलें के 18 से 40 वर्ष के न्यूनतम आँठवी पास युवकों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए चयन किया जायेगा।
बाहर से आयी कंपनियां विभिन्न पदों के लिए स्वयं चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी। इस नियुक्ति के लिये 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक बायोडाटा के साथ उपस्थित होना जरूरी है।आवेदकों का कार्य स्थल पर ही NCS पर निबंधन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वावधान में 15 अक्टूबर 2022 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर लगेगा।
रोजगार शिविर में QUESS CORP LIMITED, AARYAN FACILITIES, SMART POINT STORE, SWADESHI AMAR PHARMA, SURESH INDUSTRIES एवं TATA AIA कम्पनियों द्वारा कुल 550 सीटों को दर्शाया है। इसमें कार्य स्थल बिहार एवं बिहार के बाहर भी है।
बतया जाता है कि वेतन 10 हजार से 25 हजार महीना है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक आवेदकों से 15 अक्टूबर को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे बायो डाटा के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। आवेदकों का कार्य स्थल पर ही NCS पर एग्रीमेंट किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ