Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar: सुपर स्टार Pawan Singh ने भोजपुरी भाषा की गरिमा बचाने को ले CM Nitish Kumar से लगाई गुहार

भोजपुरी के कलाकार गीत-संगीत में अश्लीलता व जातिवाद का जहर बोने  को लेकर काफी चिंतित हैं| भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कानून बनाने की मांग उठाई है| 

 सुपर स्टार पवन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार 

पटना।  इन दिनों भोजपुरी के कलाकार गीत-संगीत में अश्लीलता व जातिवाद का जहर बोन को लेकर काफी चिंतित हैं। भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कानून बनाने की मांग शुर कर दी है। कुछ दिन पहले खेसारी लाल ने आवाज 
उठायी थी। 

Also Read:पहली पत्नी का मामला कोर्ट में, रचाने चले दूसरी शादी तो पुलिस ने डाल दिया खलल, वापस लौटी बारात

अब भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाई है। भोजपुरी सुपर स्टार ने बिहार CM से अपील की है कि ने भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कैबिनेट से कानून बनाएं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट भी किया है।

उन्होंने लिखा है, 'बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के माध्यम से जिस तरह जातिवाद का जहर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए। भोजपुरी भाषाई कुछ कलाकारों की वजह से बिहार में जातिगत उन्माद न फैले। इसके लिए आपसे अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से जल्द कानून बिहार में लाने की कृपा करें। इससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार का अस्तित्व बचेगा।'

खेसारी लाल ने भी लगाई थी गुहार

अभी दो दिन पहले ही भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। खबर है कि  यूट्यूबर गौतम सिंह पर धमकी देने का आरोप लगाया था। खेसारी लाल यादव और यू ट्यूबर गौतम सिंह के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है।  

 इस मुद्दे को लेकर अब खेसारी लाल यादव के बाद पवन सिंह सामने आ गए  हैं। दरअसल, भोजपुरी इंडस्ट्री में आए दिन कलाकारों के बीच विवाद देखने को मिलने लगा है। बता दें कि पूर्व में भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से खूब नोक झोंक हुई थी।
 ● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ