Ticker

6/recent/ticker-posts

पहली पत्नी का मामला कोर्ट में, रचाने चले दूसरी शादी तो पुलिस ने डाल दिया खलल, वापस लौटी बारात

पहली पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा है, जबकि, पति इस बात को छिपा दूसरी शादी रचाने चला |दूसरी शादी में पुलिस ने खलल डाल दिया और बारात वापस लौट गई |

पहली पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा ,PHOTO- bnp

 राजपुर (बक्सर) । राजपुर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया जो गांव में चर्चा का विषय बन गया। जिसमें पहली पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा है, जबकि, पति इस बात को छिपा दूसरी शादी रचाने चला। तभी समय रहते पुलिस को भनक लग गई। जहा बिना वैवाहिक कार्यक्रम किये ही बारातियों को वापस लौटना पड़ा। 

दरअसल, मामला थाना क्षेत्र के ददुरा गांव की है। जहा  धनंजय चौहान की बेटी की शादी अकबरपुर के विनय कुमार उर्फ डिग्री कुमार चौहान पिता जयराम चौहान से तय थी। सोमवार की शाम धनन्जय चौहान के घर अकबरपुर से सज धज कर गाजे-बाजे के साथ बारात पहुंची। जहा बाराती नास्ता पानी के बाद जश्न मना रहे थे। इधर द्वारपूजा की रस्म अदा करने की तैयारी चल रही थी। तभी बारात में राजपुर पुलिस पहुंच गई और वैवाहिक कार्यक्रम को रुकवा दिया। वही, बारातियों को घर वापस भेज दिया गया।
वहा पहुंचे पुलिस टीम के प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णकात सिंह ने बताया कि विनय कुमार उर्फ डिग्री कुमार चौहान की पहली पत्नी गीता देवी पिता कृष्णा चौहान ग्राम इटाढ़ी की रहने वाली है।  इस शादी की बात की जानकारी मिलते ही वह अपने छह माह की बच्ची गुड़िया कुमारी के साथ गोद में लिए थाने पहुंच गयी। जहां इसने अपनी आपबीती सुनाते हुए तत्काल इस शादी को रोकने की बात कही। 

इस सम्बंध में उसने साक्ष्य के साथ यह भी बताया कि इस मामले का कोर्ट में भी मामला चल रहा है। गीता ने बताया कि मई 2014 में इसके साथ धूमधाम के साथ शादी की गयी थी, सभी मांगे भी पूरी कर दी गयी। पिछले छह माह पूर्व एक बच्ची ने जन्म लिया। जिस बच्ची को लेकर इसके पति एवं घर वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

पति का मानना है कि यह बच्ची उसकी नहीं है। जिसको लेकर इसने घरवालों को चुनौती दी है कि इसका डीएनए टेस्ट होना चाहिए। जिस मामले को लेकर कोर्ट में भी मामला पहुंचा है। जिसकी सुनवाई पिछले माह हुई थी। जिसमें लड़का कोर्ट में नहीं पहुंचा और अर्जी दी गयी कि वह बाहर में है। तब तक चुपके से इसकी शादी तय कर दी गयी। 

उसने बताया लोक अदालत में चल रहे इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 5 मई को है। जिससे पूर्व लड़के के घर वालों ने आनन-फानन में इसकी शादी तय कर पूरे रस्मो रिवाज के साथ धूमधाम के साथ बारात लेकर ददुरा गांव पहुंच गए। जिसकी भनक लगते ही गीता देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी।

प्रभारी थाना अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने बताया कि कोर्ट में मामला चल रहा है। इसलिए शादी को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं घटना के बाद गांव के ग्रामीणों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ