एक युवती को उसका प्रेम इतना परवान चढ़ा कि शादी की पहली रात अपने पुराने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई|
![]() |
सांकेतिक तस्वीर |
बक्सर। शादी की पहली रात एक नवविवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ ससुराल को बाय-बाय कह फरार हो गई। पूरी रात उसके पति तथा ससुराल वालों द्वारा नवविवाहिता की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे लेकिन, उसका कोई अता पता नहीं चला।
यह खबर आप को सोचने को मजबूर कर देगी। आज की युवा पीढ़ी कहां खोई हुई है। एक युवती को उसका प्रेम इतना परवान चढ़ा कि शादी की पहली रात अपने पुराने प्रेमी के साथ ससुराल से फरार हो गई। अगले दिन इस नवविवाहिता के मामले में पति के बयान के आधार पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता के प्रेमी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इलाके के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी रामदास राय ओपी थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची लेकिन उसी रात अपने ससुराल से गायब हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना की माने क्षेत्र के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
0 टिप्पणियाँ