Ticker

6/recent/ticker-posts

मुंडन संस्कार में हादसा, गंगा में नौका दो भागों में बंटी डूबने से एक महिला की मौत, एक गम्भीर

औद्योगिक थाना क्षेत्र के अहिरौली से भरौली के लिए नौका रवाना हुई थी | तट से कुछ पहले हादसा हो गया, नौका पर कुल सात महिलाएं सवार थीं। 


मुंडन संस्कार के दौरान हुआ हादसा, फोटो:bnp

बक्सर। मुंडन संस्कार समारोह के तहत औधोगिक थाना क्षेत्र के  अहिरौली घाट से यूपी के भरौली घाट के लिए गंगा नदी में एक नौका पर सात महिलाएं सवार होकर मनौती पूरा करने जा रही थी। 

इसी बीच नौका दो भागों में फट गई। जिसमें सभी लोग गंगा में गिरे। हालांकि, मछुवारों व नाविकों ने महिलाओं को बचाया मगर, नौका सवार में शामिल एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला की गम्भीर स्थिति में औद्योगिक थाने एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। 

घटना की सूचना मिलने के बाद औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और इलाजरत महिला तथा उनके परिजनों से पूछताछ कर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव के रामसूरत सिंह कुशवाहा के नातिन का मुंडन था, जिसको लेकर  घर से कुछ रिश्तेदार के साथ लोग मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे थे। बक्सर के अहिरौली गंगा घाट से वे लोग परंपरा के मुताबिक गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक नाव पर सवार होकर जा रहे थे।

एसडीओ धीरेंद्र मिश्र व थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, फोटो-BNP

 इसी बीच उत्तर प्रदेश के भरौली घाट से कुछ दूर पहले ही छोटी नाव टूट कर दो टुकड़ों में बंट गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सभी लोग गंगा के पानी में जा गिरे। बाद में नाविक तथा अन्य लोगों की सहायता से सभी को गंगा के पानी से निकाला गया लेकिन एक महिला को निकालने में विलंब हो गया। जिससे कि उसकी मौत हो गई वहीं, एक अन्य महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए तुरंत ही औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक उनकी हालत स्थिर बता रहे हैं।

इस मामले में औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के बरांव गांव निवासी यमुना सिंह की पत्नी धनराजो देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला राजपुर थाना क्षेत्र के रसेन गांव निवासी राम सूरत सिंह कुशवाहा की पत्नी बुटनी देवी (70 वर्ष) है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की जांच की जाएगी। वही ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मृत महिला बुटनी देवी की बहन है।
● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ