जिला मुख्यालय से सटे ठोरा नदी में नहाते समय डूबने से दोनों युवकों की मौत हो गयी। वहीं सिकरौल में पुलिस ने पोखरे से एक किशोर का शव बाहर निकाला|
![]() |
शब देखने को लगी ग्रामीणों की भीड़, फोटो:bnp |
बक्सर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुधर गांव के ठोरा नदी में स्नान करने गए दो किशोर की ठोरा नदी में डूबने से मौत हो गई। जहा दोनों में एक किशोर ननिहाल आया था।
वह अपने मामा के लड़के के साथ ठोरा नदी में नहाने गया था। हालांकि, घटना के छ: घण्टे बाद डूबे किशोरों के शव निकाले गए। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया|
मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना क्षेत्र के वसुधर के रहने वाले धनंजय प्रसाद साह का 16 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व सिमरी नियाजीपुर निवासी संतोष साह का 14 वर्षीय पुत्र कुश कुमार जो हाल ही में अपने ननिहाल मामा के घर आया था।
मंगलवार की दोपहर घर से खाना खाने के बाद कुश व मामा के लड़के पवन कुमार के साथ बिना बताए नहाने के लिए ठोरा नदी चल दिये। समय दिन के 11 बज रहे थे।उस दौरान उनके परिजन कोई खोजबीन नही की। चार-पांच घंटे बीत जाने के बाद जब घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों द्वारा खोजबीन शुरू किया गया।
लोगों से पूछताछ के बाद कहीं अता पता नहीं चला तो लोग ढूढते नदी किनारे चले गए। जहां देखा कि बच्चों का कपड़ा तट किनारे पड़ा हुआ है। जहा लोगों ने बच्चों के डूबने का शक किया गया। वह इसकी चर्चा गांव में तक चल गई। बच्चों के डूबने की खबर की पाने के बाद ठोरा नदी के धोबी घाट पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहा स्थानीय गोताखोरों द्वारा गहरे पानी मे खोजबीन शुरु की गई। जहां काफी मशक्कत करने के बाद दोनों किशोरों का शव निकाला गया।
सिकरौल में पोखरे में डूबकर 15 वर्षीय निर्भय की मौत
सिकरौल थाना क्षेत्र के बसांव कला मठ के पास एक गहरा पोखरा है। स्थानीय निवासी मुन्ना राम का 15 वर्षीय पुत्र निर्भय राम दोपहर में पोखरे में दोस्तो के साथ स्नान कर रहा था।
![]() |
मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण, फोटो-bnp |
तभी वह नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया। दोस्तों द्वारा बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह डूब गया जिसपर बच्चों की आवाज सुन ग्रामीणों ने स्थानिय गोताखोर के मदद से उसे पानी मे ढूढने का प्रयास करने लगे।काफी खोज बिन के बाद शाम में पोखरे से शव निकालने में सफलता हासिल हुई ।मौके पर पहुंची सिकरौल थाने की पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर पहुंच पुलिस ने किशोर के शव को पोखरे से निकलवाया गया।जिसका पहचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ