सरेंजा गांव में एक किसान के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया| ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है|
राजपुर (बक्सर)। थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में एक किसान के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया गया। इस मामले को लेकर ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार सरेंजा गांव के आशुतोष जायसवाल अपने दरवाजे पर ट्रैक्टर ट्राली सहित खड़ा किए थे। और सभी के सो जाने के बाद चोरों ने ट्राली सहित ट्रैक्टर को कुछ दूर ले जाकर स्टार्ट किया। जिसके बाद स्टेट बैंक के पास पहुंच कर ट्राली को वही काट दिया।
जहां से इंजन लेकर चोर फरार हो गए। सुबह घरवालों की नींद खुली और उन्होंने देखा कि दरवाजे से ट्रैक्टर गायब है। जिसकी काफी खोजबीन की गयी, कहीं पता नहीं चला तो थाने में जा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जहा प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है।
विदित हो कि चोरी की घटना राजपुर में आम बात हो गयी है। महीने में एक या दो बड़ी चोरी की घटनाएं हो रही है। अभी तक चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही है। पिछले वर्ष भी कोनौली गांव से दरवाजे पर खड़ी एक ट्रैक्टर को चोरों ने चोरी किया था। इसके बाद बीते माह में एक दर्जन से अधिक छोटी व बड़ी चोरी की घटनाएं हुई है। जिन सभी मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
0 टिप्पणियाँ