Ticker

6/recent/ticker-posts

जनता दरबार की जन सुनवाई का मुआयना करने मुफस्सिल थाना पहुंचे एसडीएम, नही दिखे संतुष्ट

भूमि विवाद निपटारा को थाने पर लगने वाले जनता दरबार के तहत मुफस्सिल थाने पर जनसुनवाई का मुआयना करने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी पहुंच गए|

मुफस्सिल थाने पर जनसुनवाई का मुआयना करते सदर अनुमण्डल पदाधिकारी

 चौसा (बक्सर) ।  भूमि विवाद निपटारा को ले हर शनिवार थाने पर लगने वाले जनता दरबार के तहत मुफस्सिल थाने पर जनसुनवाई का मुआयना करने सदर अनुमण्डल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार मिश्र पहुंच गए।

जहा सीओ चौसा बृजबिहारी कुमार व एस आई महेंद्र राम व सदर अंचल के सी आई सुदामा सिंह के नेतृत्व जनता दरबार चल रहा था। इसी बीच अनुमण्डल पदाधिकारी के थाने पर पहुंचते ही हड़कम्प मच गया। हालांकि, इस दरबार मे पहुंचे मामले पर उन्होंने भी कई लोगों से समस्या पूछी व उसका निष्पादन का त्वरित आदेश भी दिया। 

लेकिन, जनता दरबार मे आये मामले का दोनो अंचल से एक भी निष्पादन न हो सका। तभी एक फरियादी ने उन्ही से अपनी फरियाद की। जिसको ले वहा पर एस आई को फटकार भी लगाई। कहा कि जब इस मामले में सीओ ने भूमि विवाद का मुआयना कर निष्पादन कर दिया तो फिर विवाद कैसा? इसका निष्पादन कराया जाय। जनता की समस्या सुनने के बाद अब तक जनता दरबार मे आये मामले  व निष्पादन की जांच की, जहा दोनो अंचलों के जनता दरबार के कार्यविधि का मुआयना किया। 

Also Read 
रजिस्टरों की जांच के बाद दोनो अंचलों से इस नए वर्ष से अब तक कितने मामले आये, कितने का निष्पादन किया गया। इसकी सारी जानकारी मांगी। वही बताया गया कि इस जनता दरबार मे कौन पदाधिकारी कब-कब शामिल हुआ इसकी भी जानकारी मांगी।

गौरतलब, हो कि पिछले कई शनिवार से एक भी मामलों का निष्पादन नही हो पा रहा, जबकि आज भी जनता दरबार मे चौसा अंचल से 4 व सदर अंचल से 1 मामले आये। लेकिन किसी कारणवश एक का भी निष्पादन न हो सका 
अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि यहा लगने वाले जनता दरबार मे अधिकारियों व अंचल निरीक्षक के कार्यो से संतुष्ट नही है। इन लोगों से नए वर्ष से अब तक का जनता दरबार का डाटा मांगा गया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद इस पर कार्रवाई की बात की जाएगी| Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ