चौसा महादेवा घाट के समीप बाइक असंतुलित होने से फिसल गई | जिस पर सवार 21 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया |
सड़क किनारे चल रहा था भूसा बनाने की मशीन, आंख में पड़ने से असंतुलित हुई बाइक
चौसा (बक्सर) । चौसा-बक्सर मार्ग पर मुफस्सिल थाने क्षेत्र के चौसा महादेवा घाट के समीप एक तेज गतु बाइक असंतुलित होने से फिसल गई। जिस पर सवार 21 वर्षीय युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।
इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा अस्पताल के एम्बुलेंस चालक को दी गई। जहा एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच घायल युवक को उठा इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाया गया। जहा हालात गम्भीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।
Must Read:
● क्रिकेट टूर्नामेंट: जमानिया ने बक्सर को 39 रन से पीट अगले चक्र में किया प्रवेश
● मुंडन संस्कार के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में चली गोली, फौजी भाई पत्नी समेत घायल
● पुलिस ने तस्करी के आरोप में युवक को पकड़ा, परिजनों ने कर दी सड़क जाम
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की रात 8 बजे की है। औधोगिक थाना के छोटकी सरिमपुर निवासी विजय सिंह का पुत्र राजू कुमार यूपी से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। तभी चौसा महादेवा घाट के पास भूसा बनाने वाली मशीन से निकले कण उसके आंख में पड़ गए।
जिससे वह असंतुलित हो गया और तेज गति बाइक को कंट्रोल नही कर पाया। हालांकि, उसके पास हेलमेट थी लेकिन, उस वक्त वह पहना नही थी। वह असंतुलित बाइक से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया जाता है उसके चेहरे बुरी तरह जख्मी हो गए थे। एम्बुलेंस से इलाज के लिए चौसा पीएचसी उसके बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।
सड़क किनारे थ्रेशर मशीन से उड़ रहे धूल कण कभी भी बन सकते हादसे का सबब
इन दिनों रवि में गेंहू कटाई का मौसम चल रहा है, जगह जगह थ्रेशरों से गेंहू के दाना व भूसा बनाया जा रहा है। खेत-खलिहानों की बात दूसरी है। मगर, बहुत सारे किसान सड़क किनारे ही थ्रेसर मशीन से भूसा बनाने का कार्य करने लगते है। जिससे उड़ने वाले धूल कण सड़क पर आने जाने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बन जा रही है।
अब विगत रात्रि भी बाइक दुर्घटना में हादसे का सबब मशीन से निकल रहे धूल-कण बने। खुद घायल राजू ने बताया कि उसके आंख में धूल-कण समाने से बाइक असंतुलित हो गया। जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, उसकी भी गलती हेलमेट पहने होता तो इस तरह की घटना नही हुई होती। खैर जो है, मगर सड़क किनारे मशीन भी हादसा का सबब बना हुआ है।
Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
0 टिप्पणियाँ