चौसा प्रखंड के निवासियों के लिए खुशखबरी है। लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से यहाँ आवासीय परिसर सहित एक आधुनिक प्रखंड भवन का निर्माण किया जाएगा।
मुख्य अंश:-
- चौसा में बनेगा आधुनिक प्रखंड भवन |
- लागत 33 करोड़ रुपये |
- जिलाधिकारी ने किया प्रांगण का निरीक्षण |
बिहार न्यूज़ प्रिंट / बक्सर। जिले के चौसा प्रखंड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहाँ आवासीय परिसर सहित एक आधुनिक और सुसज्जित प्रखंड भवन का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह ने शनिवार को लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का स्थल निरीक्षण किया और परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का दौरा किया और निर्माण योजना, स्थल की स्थिति और प्रस्तावित संरचना पर चर्चा की।
नया भवन न केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र होगा, बल्कि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक आवासीय परिसर, एक विशाल बैठक कक्ष, एक आधुनिक अभिलेख कक्ष, वाहनों के लिए पार्किंग, एक प्रतीक्षालय और अन्य आवश्यक सुविधाएँ भी होंगी।
भवन का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि सरकारी कार्यों के लिए यहाँ आने वाले आम नागरिक आरामदायक वातावरण और बेहतर सेवा का आनंद ले सकें।
Social Plugin