झारखंड के देवघर में सुबह साढ़े चार बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के पास एक बस और गैस सिलेंडर वाहन की टक्कर में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
![]() |
| झारखंड के देवघर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। फाइल फोटो |
पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि 32 सीटों वाली बस जमुनिया जंगल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और प्रशासन सतर्क है।
जानकारी के मुताबिक, यह संख्या और बढ़ सकती है। नाम की पुष्टि नहीं हुई है। एम्स ले जाते समय मौत की सूचना मिली। मृतक का अंतिम और संशोधित नाम एक घंटे में बता दिया जाएगा। जिसे अंतिम रूप से सदर अस्पताल में दर्ज किया जाएगा .
मृतक का नाम :-1 सुभाष तुरी 40, चालक, मोहनपुर देवघर2 शिवकुमार उर्फ पीयूष 15 वैशाली3 दुर्गावती देवी, 45 भानगरमहाराजी, बेतिया बिहार4 जानकी देवी भानगरमहाराजी, बेतिया बिहार5 समदा देवी तरंगना,पटना
देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवरियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) July 29, 2025
मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूँ।
एक अधिकारी ने बताया कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया जा रहा है।



Social Plugin