Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar News : चाची और भतीजे ने मंदिर में रचाई शादी

जमुई जिले में चाची और भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। इससे समाज और पूरा गांव शर्मसार हुआ है। 

बिहार समाचार: चाची और भतीजे ने मंदिर में रचाई शादी

बिहार न्यूज़  प्रिंट/जमुई: जिले में चाची और भतीजे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। इससे समाज और पूरा गांव शर्मसार हुआ है। यहां नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाची और भतीजे ने ग्रामीणों के सामने शादी रचा ली।

 इतना ही नहीं, यह कृत्य पति की मौजूदगी में हुआ। पति ने दोनों से शादी करने की इच्छा जताई। हालांकि, शादी के बाद दोनों गांव छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों ने उन्हें गांव में न आने की हिदायत भी दी।

दो साल तक चला प्रेम प्रसंग

दरअसल, आयुषी की शादी 2021 में विशाल से हुई थी। इस दौरान उसे एक बेटी भी हुई। इस बीच उसका भतीजा सचिन भी घर आता-जाता था। करीब दो साल पहले दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और फिर वे फोन पर भी बात करने लगे। इस दौरान उनका प्यार बढ़ता गया। इसकी जानकारी पति और अन्य रिश्तेदारों को भी हो गई। पूरे गांव में उनके प्रेम प्रसंग की चर्चा थी। कई बार परिवार के लोग उन्हें मिलते हुए पकड़ लेते और डांटते भी थे, लेकिन चाची-भतीजे के बीच प्यार बढ़ता ही गया।

दोनों ने मंदिर में रचाई शादी

इस बीच, पिछले रविवार को दोनों घर से भाग गए। शुक्रवार को दोनों गांव पहुंचे और शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद पत्नी ने पति की मौजूदगी में भतीजे से शादी रचा ली। उसके पति विशाल ने कहा कि वह अपनी पत्नी से तंग आ चुका है। वह शादी का विरोध नहीं करता। 

हालांकि, नगर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को पति ने केस दर्ज कराकर पत्नी के अपहरण की शिकायत की थी और आरोप सचिन कुमार नामक युवक पर लगाया था। हालांकि, मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बताया जाता है कि दोनों चाची-भतीजे के रिश्तेदार हैं। दोनों ने शादी रचा ली है, यह बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।


🔷सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | Bihar News Print | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें