आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद वा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की दरियादिली के चलते क्षेत्र के लोगो में काफी चर्चाएं है।
👉भाजपा सांसद के दरियादिली की खूब हो रही है क्षेत्र में चर्चाएं
👉समाजसेवी कोमल यादव के सहयोग से परिजनों तक पहुंचा शव
शादियाबाद।आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद वा भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ की दरियादिली के चलते क्षेत्र के लोगो में काफी चर्चाएं है।
सैदपुर क्षेत्र के विशनपुर कला निवासी और आजमगढ़ के लोकप्रिय सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मुंबई से जितेंद्र यादव की आकस्मिक मृत्यु के बाद शव को मुंबई से उनके परिजनों तक पहुंचाया।
कल बुधवार आकस्मिक मृत हो गई जब इसकी खबर परिजनों को लगी तो परिजन परेशान हो गए।और इसकी सूचना शादियाबाद के बड़े कारोबारी और नेक दिल इंसान समाजसेवी कोमल यादव को बताया की ऐसी घटना हो गई है तो समाज की सेवा में हमेशा बढ़ चढ़ के हिस्सा लेने वाले कोमल यादव ने फोन से इसकी सूचना दिनेश लाल यादव भाजपा सांसद को दिया इसके बाद उन्होंने परिजनों से बात कर के दिलासा दिया और मुंबई से शव को लाने के लिए विमान से शव को भेजने का इंतजाम किया।
बृहस्पतिवार को शव बाबतपुर 11 बजे पहुंच गया जहां से एंबुलेंस से उनके परिजनों तक भिजवाया गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे 15से20 दिन की पुत्री को छोड़ के गए हैं।आकस्मिक मृत्यु से परिजनों पे पहाड़ सा टूट गया।
एक जिंदादिल इंसान की आकस्मिक मृत से क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था की जितेंद्र यादव जी अब हम लोगो के बीच में नहीं है।
सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | Bihar News Print | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram
0 टिप्पणियाँ