Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेतृत्व के साथ नीतीश ने की बैठक, अधिक से अधिक विपक्षी दलों में एकजुटता बनाने का फैसला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।


कांग्रेस नेतृत्व के साथ नीतीश ने की बैठक, अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुटता बनाने का फैसला
कांग्रेस नेतृत्व के साथ नीतीश ने की बैठक, अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुटता बनाने का फैसला

नयी दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

यह मुलाकात आगे चलकर विक्षपी एकता में कितना सार्थक होगा, यह तो वक्त बताएगा लेकिन नीतीश कुमार की इस पहल से भाजपा के कान जरूर खड़े कर दिए हैं। हालांकि , अभी इसे 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों की एकजुटता बनाने और देश के लिए ‘विपक्ष का दृष्टिकोण’ सामने रखने का निर्णय माना जा रहा है।


खरगे के आवास सपन्न पर हुई इस बैठक में खरगे, नीतीश और राहुल गांधी के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा भी साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ