Ticker

6/recent/ticker-posts

जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तब समाज भी आगे बढ़ेगा : नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के क्रम में बांका जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम बोल रहे थे |कहा - जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तब समाज भी आगे बढ़ेगा |


बांका। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण हुए आज कहा कि जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तब समाज भी आगे बढ़ेगा। यहां सोमवार को समाधान यात्रा के क्रम में बांका जिले की जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे समाधान यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं।

इस सिलसिले में मुझे जीविका दीदियों के साथ मिलने और उनकी बातें सुनने का मौका मिला है। यहां जीविका दीदियों ने हमारे साथ अपने अनुभवों को साझा किया है । मुख्यमंत्री ने कहा आपकी बात सुनकर मुझे मन में काफी खुशी हो रही है, इसके लिये मैं आप सबको बधाई देता हूं। 24 नवंबर, 2005 को जब मुझे बिहार के लोगों ने काम करने का मौका दिया तो तभी हमने स्वयं सहायता समूह की संख्या बढ़ाने का निर्णय ले लिया।

आगे कहा कि उसके पहले जब हम सांसद और केंद्र में मंत्री थे तो कई जगहों पर जाकर हमने स्वयं सहायता समूह के कामों को देखा। उस समय देशभर में स्वयं सहायता समूह की संख्या अधिक थी। बावजूद बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या काफी कम थी। हमने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का नामकरण ‘जीविका‘ किया तब से आप सभी जीविका दीदियां कहलाने लगीं। 

उस समय की केंद्र सरकार के मंत्री ने आकर स्वयं सहायता समूह के कामों को देखा था और इसकी काफी तारीफ भी की थी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश में इसका नामकरण ‘आजीविका’ किया यानी बिहार की जीविका पूरे देश में आ जाए। इसे कभी मत भूलियेगा। आप जीविका दीदियों की संख्या बहुत बढ़ी है, यह देखकर मुझे काफी खुशी होती है। उन्होंने कहा कि आज बिहार में स्वयं सहायता समूह से एक करोड़ 30 लाख से अधिक महिलायें जुड़ चुकी हैं।

10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चूका है। पहले महिलाएं सिर्फ घर में काम करती थीं, उनका खाना बनाने का काम होता था , परिवार की सेवा करती थीं और खेती-बाड़ी का भी कुछ काम संभालती थीं, अब वक्त बदला है और अब पुरुष के साथ महिलाएं भी कमा रही हैं।

 जिससे परिवार में अच्छी आमदनी आ रही है। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी तब समाज भी आगे बढ़ेगा। बिहार सरकार ने गरीब परिवार को आगे बढ़ाने के लिए कई काम किए हैं। सभी जीविका दीदियों का काम काफी बेहतर है। दूसरे राज्यों में जाकर प्रशिक्षण ने का भी कार्य कर रही हैं। अब बिहार की जीविका दीदियों के कामों की प्रशंसा सर्वत्र हो रही है।

सबसे विश्वसनीय Bihar का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बिहार न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi . 👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram.  👉 Teligram..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ