Men's Hockey World Cup 1971 में बार्सिलोना, स्पेन में आयोजित होने वाला पहला मैच था |
![]() |
Hockey World Cup: हॉकी विश्व कप खिताब जीतने वाले सबसे अधिक संख्या में Top 3 Countary |
नयी दिल्ली। चार साल से अधिक समय के बार फिर एफआईएच hockey World Cup भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इस हॉकी विश्वकप में चार समूहों में अलग अलग सोलह देश इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। समूह विजेता क्वार्टर फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई करते हैं, जबकि उपविजेता और तीसरे स्थान परआने वाले देशों को शेष स्थानों में पहुंचने तक के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।
सबसे पहले पुरुषों का Hockey World Cup 1971 में बार्सिलोना (स्पेन) में शुरू हुआ था। संयोग से,यह आयोजन पहले 1971 का मूल रूप से पाकिस्तान में होने वाला था, लेकिन बाद में एशिया में राजनीतिक संघर्ष के कारण इसे स्पेन में स्थानांतरित कर दिया गया था। उस समय वहां शीर्ष पर 3 देश थे, जिन्होंने इतिहास में सबसे अधिक बार Hockey World Cup की ट्रॉफी जीती है।
Pakistan: दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक, पाकिस्तान है जो सबसे अधिक विश्व कप खिताब जीता है। 4 बार के विश्व चैंपियन रह पाकिस्तान 1971 में बार्सिलोना में स्पेन के खिलाफ पहला विश्व कप जीता था। पाकिस्तान ने फिर से लगातार दो विश्व कप वर्ष 1978 और 1982 में ट्रॉफी जित ली । 1994 में, मेन इन ग्रीन ने नीदरलैंड्स को हराकर आखिरी ट्रॉफी भी जीती ली। खेल 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ लेकिन पाक ने शूट आउट में शो चुरा लिया और खिताब (4-3) जीत लिया। लेकिन ,दुर्भाग्य से पाकिस्तान 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में फेल रहा।
Netherlands: दरअसल नीदरलैंड लगभग हर साल कड़ी टक्कर देते हुए 7 बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल चूका है। तीन बार के विश्व चैंपियन नीदरलैंड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं और वः प्रबल दावेदारों में से एक है। 1973 में डचों ने भारत को उनके ही मैदान में हराया था । 17 साल के लंबे संघर्ष के बाद 1990 में नीदरलैंड एक बार फिर 'विश्व चैंपियन' बना। उसने 1998 में अपनी आखिरी ट्रॉफी जीती थी , उसने स्पेन को उसके ही मैदान में फिर से हरा दिया था।
Germany/ Australia: जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही दो बार के विश्व चैम्पियन रह चुके हैं। दरअसल में 2002, 2006 और 2010 में दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ विश्व कप फाइनल खेला था। जर्मनी ने 2002 और 2006 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर hockey World Cup का खिताब जीता था। जबकि अगले दो विश्व कप ऑस्ट्रेलिया के लिए भाग्यशाली रहे जब वह क्रमशः जर्मनी और नीदरलैंड को हराया था।
0 टिप्पणियाँ