श्री राम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में बिहार के बक्सर में 7 नवंबर से विश्व सनातन संस्कृति समागम की शुरुआत होगी |
 |
| बक्सर में 7 नवंबर से शुरू होगा विश्व सनातन संस्कृति समागम - अश्विनी चौबे |
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि श्री राम कर्मभूमि न्यास के तत्वावधान में बिहार के बक्सर में 7 नवंबर से विश्व सनातन संस्कृति समागम की शुरुआत होगी।
श्रीराम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा 3 नवम्बर को किया गया है, जो अयोध्या होते हुए 5 नवम्बर की रात बक्सर पहुंचेगी। यह यात्रा बिहार में भगवान श्रीराम के उन सभी स्थलों पर जाएगी जहां उनके चरण पड़े हैं। 20 नवम्बर को यह यात्रा जनकपुर धाम पहुंचेगी।
आठ नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे
श्री राम कर्मक्षेत्र महाकुंभ में भारत के सभी प्रमुख तीर्थों से संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगत्गुरु व विषय के विद्वान शामिल होंगे। इस विशेष अवसर पर आठ नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत भी उपस्थित रहेंगे। यह समागम 15 नवंबर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विरासत का बक्सर केंद्र बनेगा। अमृत काल में भगवान श्रीराम के सतत विकास का रॉल मॉडल होगा। कार्तिक पूर्णिमा के दिन 11 लाख दीयों से भगवान श्रीराम की तारका वध करते हुए स्वरूप बनाया जा रहा है, यह विश्व कीर्तिमान का प्रयास होगा।
समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि श्री राम कर्मभूमि न्यास का यह विराट आयोजन इस दिशा में प्रथम कदम माना जा सकता है। इसमें प्रज्ञा प्रवाह, संस्कार भारती, सेवा भारती, विद्या भारती जैसे संगठन सहयोगी हैं। इस कार्यक्रम का 15 नवम्बर को समापन होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
News Source
सबसे विश्वसनीय
Bihar का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट
बिहार न्यूज़ प्रिंट |
For more related stories, follow: News in Hindi . 👉
Facebook, 👉
Twitter. 👉
Instagram. 👉
Teligram.
Social Plugin