Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब का निधन, शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब का निधन हो गया | उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी |

BJP leader Ashok Kumar Singh passed away
भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब

बेगूसराय भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी।


 केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक विधायक कुंदन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, अमरेन्द्र कुमार अमर, बलराम सिंह, सुमित सन्नी एवं संजय प्रकाश शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं समाज के अन्य प्रबुद्ध लोग श्रद्धांजलि अर्पित किये।


अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब 2011 से 2016 तक जिला परिषद के सदस्य रहने के अलावा बेगूसराय के दिवंगत सांसद डॉ. भोला सिंह के संसदीय क्षेत्र प्रतिनिधि थे। पार्टी के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों के अलावा वे समाज हित में भी लगातार काम करते रहे तथा कहा जाता है कि कोई भी इनके दरवाजे से कभी वापस नहीं लौटा। 


बेगूसराय जिला के नीमा चांदपुरा निवासी अशोक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर में उनका निधन हो गया।


सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट - Bihar News Print  | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram 👉 Teligram.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ