चौसा कोचस मार्ग पर सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये| दो की हालत गम्भीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया |
राजपुर (बक्सर) | चौसा कोचस मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गम्भीर होने पर बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया |
मंगलवार की देर शाम चौसा कोचस मार्ग पर नयका रोड के समीप दो बाइक की आमने सामने की सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतना जोरदार था कि वाहनों के परखच्चे भी उड़ गए। रोड पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में बाइक पर सवार हरपुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह 62 वर्ष एवं उनका पुत्र विनोद सिंह 35 वर्ष बुरी तरह से जख्मी हो गए। दूसरा बाइक चालक भी बुरी तरह से जख्मी हो गया। इन सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भर्ती कराया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया। जिसमें एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। वहीं बुधवार की सुबह भी अज्ञात गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें खिलाफतपुर गांव के रहने वाले राजेश कुमार सिंह 20 वर्ष एवं रामबाबू कुमार 18 वर्ष बुरी तरह से जख्मी हो गए।
रात्रि में ही सड़क दुर्घटना में जख्मी 46 वर्षीय नमो नारायण सिंह ग्राम तिवाय का भी इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में किया गया। जिन्हें इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। एक दिन में हुए हादसों के बाद लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बक्सर कोचस मुख्य मार्ग पर नयका रोड के समीप बने ब्रेकर काफी खतरनाक है। आए दिन वहां प्रतिदिन दुर्घटना होती है। देर शाम को भी ब्रेकर पर तेज रफ्तार बाइक उछाल मारते हुए फिल्मी अंदाज में टक्कर किया था।
पिछले तीन दिनों से इस जगह पर लगातार दुर्घटना हो रही है। यहां पर किसी प्रकार का संकेतक बोर्ड नहीं लगा है। अगर यहां बोर्ड लगा होता तो दुर्घटना नहीं होती, प्रखंड जदयू अध्यक्ष फुटूचन्द सिंह ने बताया कि ऐसे चिन्हित जगहों पर पथ निर्माण विभाग के तरफ से बोर्ड लगाने की जरूरत है।
● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
Social Plugin