Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपक कुमार ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला

शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर दीपक कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। इसके पूर्व इस पद पा रहे अधिकारी को शिक्षा विभाग में ही प्रमुख सचिव पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है 

बधाई व शुभकामनायें, Photo- BNP

● पूर्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा- कोरोना काल में पढ़ाई नुकसान की भरपाई  एक बड़ा चैलेंज

पटना। आज राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग में दीपक कुमार ने अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। क्यूंकि इसके पूर्व इस पद पा रहे अधिकारी संजय कुमार को शिक्षा विभाग में ही प्रमुख सचिव पद पर केंद्रीय प्रवृत्ति के लिए भेजे जाने के बाद यहां दीपक कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है। श्री कुमार इससे पहले पर्यावरण वन एवं जलवायु डिपार्टमेन्ट में नियुक्त थे। जबकि, खबर है कि संजय कुमार को केंद्रीय युवा कार्यक्रम विभाग में सचिव बनाया गया है।

पढ़ाई नुकसान को पूरा करना बड़ा चैलेंज


पूर्व प्रमुख सचिव का कार्यभार छोड़ते समय संजय कुमार ने कहा की वे करीब डेढ़ वर्ष से ज्यादा समय तक शिक्षा विभाग में कार्य करता रहा। यह मेरे लिए अच्छा कार्य रहा और साथ ही उदासी भरा भी रहा है। उन्होंने कहा पहलीव दिसंबर 2020 को बिहार में आया तो सभी विद्यालय स्कूल बंद थे। यह हमारे लिए चिंता की बात थी क्योंकि बच्चों की लर्निंग लॉस में चल रही थी। जब मैंने इसकी पड़ताल की तो जो बच्चा मार्च 2020 में क्लास वन में था वह क्लास 3 से निकलकर 4 में जा रहा है। 

इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाई और हमने कोशिश की डिजिटल माध्यम और टीवी के जरिए भी पढ़ाई शुरू कराई लेकिन क्लास रूम की पढ़ाई की भरपाई करना मुश्किल है। आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के सामने बहुत बड़ा चैलेंज है कि इस लर्निंग लॉस को यथासंभव कैसे दूर किया जाए। कुछ दिनों पहले भारत सरकार द्वारा नेशनल असेसमेंट सर्वे भी कराया गया, इसकी रिपोर्ट आएगा तब पता चलेगा किस तरह का नुकसान हुआ है। नियोजन हमारे लिए चैलेंज है, जितनी जल्दी हो सके इसे सुधारने की जरूरत है। विभाग को सबसे पहले चाइल्ड फर्स्ट पर फोकस करना होगा।

ववलिटी एजुकेशन को और तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जाए


दीपक कुमार ने कहा कि सरकार के साथ काम कर रही है, उसे आगे बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी है। और इसे तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बच्चों की क्वालिटी को सुधारने के साथ बच्चों की उपस्थिति ठीक करना होगा, आगे विभाग में चल रही है किसी भी तरह की बाधा को दूर कर आगे बढ़ाया जाएगा। दीपक कुमार की छवि इस ईमानदार व समझदार और अधिकारियों में रही है। उन्होंने विभिन्न विभागों में चैलेजों को स्वीकार किया। प्राइवेट स्कूल व चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी दीपक  कुमार को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।
● Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ