Ticker

6/recent/ticker-posts

बिहार में डीएम अंशुल भी बन गए मजदूर! ऑफिस नहीं, खेत में की ड्यूटी, किसानों संग मिलकर काटा गेहूं, वीडियो वायरल

Purnia DM Video Viral: पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार का खेत में मजदूरों संग कचिया से गेहूं काटते वीडियो वायरल हो रहा है. लोग डीएम की सादगी और किसानों से जुड़ाव की पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बिहार में डीएम अंशुल भी बन गए मजदूर! ऑफिस नहीं, खेत में की ड्यूटी, किसानों संग मिलकर काटा गेहूं, वीडियो वायरल
बिहार में डीएम अंशुल भी बन गए मजदूर! ऑफिस नहीं, खेत में की ड्यूटी, किसानों संग मिलकर काटा गेहूं, वीडियो वायरल


पूर्णिया :  कहते हैं कि अधिकारी हो तो ऐसा कि उसे अधिकारी होने का घमंड ना हो. सादगी से भरे जीवन वाले अधिकारी आमलोगों के दिलों पर राज करते हैं. कई अधिकारियों की प्रेरणा से लोग सीख भी लेते हैं. दरअसल हम ऐसा इसलिए बता रहे हैं कि बीते दिनों पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना है. इसके साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. लोग पूर्णिया डीएम की खूब तारीफ कर रहे है. आइये जानते हैं ये कैसा वीडियो है.

पूर्णिया डीएम खुद काटने लगे गेहूं

दरअसल, बीते दिनों पूर्णिया जिला के रानीपतरा के राजीगंज पंचायत के लोखड़ा गांव में में एक अनोखा और यादगार दृश्य देखने को मिला. जहां गेहूं फसल क्रॉप कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहीं, आयोजन का उद्घाटन पूर्णिया जिला अधिकारी अंशुल कुमार के हाथों किया गया, लेकिन सबसे मजे की बात और अनोखी दृश्य तब देखने को मिला.जब पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने खुद किसानों के हाथ से गेहूं काटने वाली औजार (कचिया) को लेकर खुद गेहूं काटने लगे. गेहूं के फसल की मजदूरों संग ही कटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह अनोखा दृश्य मौके पर मौजूद बड़े-बड़े अधिकारी और किसान देखते रह गए.

पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार की इस सादगी पूर्ण जीवन और अनोखे तरीके और किसानों के खेत में लगे गेहूं फसल की कटनी के इस फोटो और वीडियो को देख लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. वहीं, डीएम के कार्यों की खूब सराहना कर रहे हैं. हालांकि मौके पर मौजूद जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया और स्थानीय किसान मजदूर मीरा देवी, रीना देवी सहित अन्य कई ग्रामीण बताते हैं कि आज तक उन्होंने पूर्णिया में ऐसा नजारा पहली कभी नहीं देखा था. जहां एक डीएम सादगीपूर्ण जीवन में आम इंसानों की तरह खुद से मजदूर भाइयों के साथ फसल की कटनी करनी शुरू कर दी और लोगों को खेती से जुड़े कई जानकारी और जनसंदेश दिया.


जानें लोगों ने क्या कहा

वहीं, इस वायरल वीडियो को देखकर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने बताया कि यह कई लोगों के लिए पूर्णिया डीएम की अनोखी पहल प्रेरणा है तो कई लोगों ने बताया की सादगी पूर्ण जीवन का एक परिचय है. जबकि कई लोग कहते हैं कि इंसान कितना भी बढ़िया अधिकारी क्यों न बन जाए, लेकिन उन्हें अपने देश की माटी से जुड़कर रहना पड़ता है.


➧ सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | Bihar News Print | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News.👉 हमें Google में खोजने के लिए https://www.biharnewsprint.in/लिख कर सर्च करें |