Ticker

6/recent/ticker-posts

Bihar Weather Update : बिहार में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे, बक्सर सहित 3 जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद

बिहार में अगले दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे, हवा की स्पीड 30-40 km/h रहेगी। कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है।

Bihar Weather Update : बिहार में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे, बक्सर सहित 3 जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद
सांकेतिक तस्वीर 

खास बातें :-

बिहार में अगले दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे।

बक्सर, रोहतास और कैमूर में हल्की बारिश की उम्मीद है।

टेम्परेचर में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

बक्सर/पटना। बिहार में अगले दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे, हवा की स्पीड 30-40 km/h रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कैमूर, बक्सर और रोहतास जिलों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मणिपुर और बिहार के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो दक्षिणी सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैल रहा है। 2 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

इन सभी मौसमी वजहों से राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है। मंगलवार को मधेपुरा में 24 km/h की रफ्तार से हवाएं चलीं। वैशाली के राजापाकर में सबसे ज्यादा 4.4 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं हिसुआ में 3.2 mm, दिघवारा में 2.2 mm और रजौली में 1.6 mm बारिश दर्ज की गई। 

पटना समेत 24 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ा

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डेहरी में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और उसके आसपास के इलाकों में मौसम सामान्य रहा, आसमान में हल्के बादल छाए रहे।

 सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट |  Bihar News Print For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News