Ticker

6/recent/ticker-posts

पार्टी के विकास और सफलता में हर एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक : ओम प्रकाश राजभर

सुभासपा के सम्मेलन का उद्देश्य था पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा भरना, तथा आगामी विधान सभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करना। 

पार्टी के विकास और सफलता में हर एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक : ओम प्रकाश राजभर

  • पटना, (बिहार) के भारतीय मंडपम हॉल में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पदाधिकारियों को किया संबोधित
  • राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने पदाधिकारियों का आह्वान किया कि समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय रूप से करें कार्य 
  • दर्जनों लोगों ने पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष  की सेवानीति में आस्था जताते हुए पार्टी की ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता

पटना / बिहार न्यूज प्रिंट : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने गुरुवार को पटना, (बिहार) के भारतीय मंडपम हॉल में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होकर पदाधिकारियों को संबोधित किया।

सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं में उत्साह और प्रेरणा भरना, तथा आगामी चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा करना था।
 
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री राजभर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के विकास और सफलता में हर एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक है।

पार्टी के विकास और सफलता में हर एक कार्यकर्ता का योगदान आवश्यक : ओम प्रकाश राजभर

वहीं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ.अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं से अपने विचार साझा करते हुए बताया कि आज के इस समय में समाज के सभी वर्गों को जोड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय रूप से कार्य करें।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव जी की गरिमामयी उपस्थिति में दर्जनों लोगों ने पार्टी की विचारधारा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की सेवानीति में आस्था जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा  प्रदेश अध्यक्ष-बिहार उदय नारायण राजभर , प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच-बिहार श्रीमती अंजली राजभर  प्रदेश अध्यक्ष-अनुसूचित जाति, प्रकोष्ठ उ०प्र०(प्रदेश सह प्रभारी-बिहार)  रितेश राम, चंदौली के मंत्री प्रतिनिधि बबलू राजभर आदि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही  I
 
🔷सबसे विश्वसनीय बिहार का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट | Bihar News Print | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें