बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुटी हैं। इसी दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। पर्यवेक्षकों की विधानसभा में तैनाती की संभावना है।
हाइलाइट्स:-
कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है |
कुल 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है |
पार्टी अध्यक्ष ने नियुक्ति को मंजूरी दी है |
बिहार न्यूज़ प्रिंट / पटना। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षकों को बिहार भेजा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विधानसभा में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की चर्चा है।
Social Plugin