Ticker

6/recent/ticker-posts

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में एक दिन का राजकीय शोक की घोषणा

समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है |

धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में एक दिन राजकीय शोक की घोषणा
धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार में एक दिन राजकीय शोक की घोषणा

पटना। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से बिहार के लोग भी मर्माहत हैं। बिहार सरकार ने उनके निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।


बता दें कि  CM योगी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है। कल सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। 






बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन को राष्ट्र के लिए क्षति बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है। वह देश के बड़े समाजवादी नेता थे। साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री बने।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका आम लोगों से गहरा लगाव रहता था। मुलायम सिंह यादव कुशल प्रशासक और लोकप्रिय जननेता थे।  वे हमेशा गरीबों के अधिकारों के लिए अडिग रहा करते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ