Ticker

6/recent/ticker-posts

Patna News : नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का पद से इस्तीफा

Bihar News | नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने इस इस्तीफे की जानकारी दी।

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया
 कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

पटना। नीतीश सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष और कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने इस इस्तीफे की जानकारी दी। आज यहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा  सरकार के पास भेज दिया है।


 आगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश सरकार पर  हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के प्रश्न को उठाया है लेकिन सिर्फ प्रश्न उठाने से कुछ नहीं होता है, उसके लिए त्याग भी करना पड़ता है। हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े। सरकार अच्छी तरह से चले इसके लिए सुधाकर सिंह ने यह इस्तीफा सरकार को सौंप दिया है।


बता दें कि महागठबंधन की सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ हल्लाबोल था। सुधाकर सिंह ने खुले मंच से विभाग के अधिकारियों को चोर और खुद को उनका सरकार बताया था।


 कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बात को लेकर टोकने पर सुधाकर सिंह कैबिनेट की बैठक से उठकर चले गए थे। इसके बाद से ही उन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थी। इसकी परिणीति  आज उनके इस्तीफे के रूप में देखने को मिली।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ