पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिला के अमलेखगंज में गुरुवार को हुए बस हादसा में मरने वालों की संख्या बढकर 18 तक पहुंच गई है | दुर्घटना में आठ लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हुयी थी, अन्य शेष लोगो की मौत नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान हो रही है |
नेपाल के अमलेखगंज में बस हादसा |
मोतिहारी / वीरगंज। पड़ोसी देश नेपाल के बारा जिला के अमलेखगंज में गुरुवार को हुए बस हादसा में मरने वालों की संख्या बढकर 18 तक पहुंच गई है। दुर्घटना में आठ लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हुयी थी। अन्य शेष लोगो की मौत नेपाल के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान हो रही है। जबकि 25 से ज्यादा घायलों का इलाज अभी चल रहा है। इनमें कइयों की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।
खबर है कि मरने वालों में सभी नेपाली नागरिक है । जबकि वहीं घायलोन में पांच भारतीय हैं। सभी मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें नेपाल के बारा जिला के 6,पर्सा जिला के 4,चितवन जिला के 3 ,मकवानपुर जिला के 2 व ओखलढुंगा ,गोरखा व धनुषा जिले के 1-1 मृतक शामिल हैं।
वहीं घायलों में भी ज्यादातर पर्सा,बारा, मकवानपुर व चितवन के जिला के यात्री शामिल हैं। इस हादसे में घायल भारतीय नागरिकों में से दो का इलाज हेटौड़ा के चेरहुल अस्पताल में चल रहा है। जबकि चार लोंगो को बेहतर इलाज के लिए पटना लाया गया है।
घायल लोगो में मोतिहारी निवासी सन्तोष ठाकुर (40) व शत्रुध्न ठाकुर( 42 ) शामिल हैं। ये लोग मकवानपुर के सीमा चौक पर रहते थे। वे घर लौट रहे थे, तभ इस हादसे में घायल हो गए। हादसे का शिकार बस का ड्राइवर दीप्ति नारायण ढकाल जो नेपाल के सयंग्जा खोला निवासी है। जिसका इलाज भी हेटौड़ा अस्पताल में ही चल रहा है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि ब्रेक फेल होने से यह हदसा हुआ है।
इस सबंध में बारा जिला के एसपी होविन्द्र बोगटी ने बताया कि बस नारायण घाट से वीरगंज आ रही थी, इसी बीच 15 फीट नीचे खाई में गिरने से बस क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों के शिनाख्त के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। घायलों का उपचारचल रहा है है। दुर्घटना की जांच नेपाल पुलिस के डीआईजी के नेतृत्व में एक टीम द्वार शुरू है। इस हादसे में मरने वालो में 10 पुरूष और 8 महिलायें शामिल हैं । घायलाें में गंभीर स्थिति में 4 लोग हैं , वहीं 21 लोग सामान्य रूप से घायल हैं।
इस हादसे में मरने वालों की सूची:-
- 1.लीलाराज चौधरी 40वर्ष
- जिल्ला बारा कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नं.2
- 2.नन्द कुमारी पुडासैनी 63 वर्ष
- जिला चितवन खैरहनी नगरपालिका वार्ड नं 5 बुडौली
- 3.सफल कँडेल 14 वर्ष
- जिला चितवन कालिका नगरपालिका रमाईलो चौक
- 4.सोम प्रसाद चौरासिया 65 वर्ष
- जिला पर्सा बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं.16
- 5.मन्निदेवी चौरासिया 35 वर्ष
- बीरगंज वार्ड नं.16
- 6.शुभलक्ष्मी श्रेष्ठ 55वर्ष
- जिला मकवानपुर हेटौंडा उपमहानगरपालिका वार्ड नं.7
- 7.स्वस्तिका श्रेष्ठ 19वर्ष
- हेटाैंडा वार्ड नं.7
- 8.नाजलिन खातुन 35 वर्ष
- जिला बारा कलैया उपमहानगरपालिका वार्ड नं.10
- 9.सुरेश बिका 28वर्ष
- जिला बारा जीतपुर सिमरा उपमहागरपालिका वार्ड नं.22
- 10.ईताजत अंसारी 26 वर्ष
- जिला बारा कलैया नगर पालिका वार्ड 10
- 11.लाल बहादुर बोगटी 35वर्ष
- जिला ओखलढुङ्गा
- 12.मनोरथ पुडासैनी 35 वर्ष
- जिला चितवन खैरेनी नगरपालिका वार्ड नं.5
- 13.अम्बिका कँडेल 35 वर्ष
- जिला गोर्खा
- 14.संतोष कुमार राय 50 वर्ष
- जिल्ला धनुषा जनकपुर उपमहानगरपालिका वार्ड नं.5
- 15.प्रितिका चौधरी 16वर्ष
- जिला बारा करैयामाई गाउँपालिका वार्ड नं.2
- 16.रामआश्रय राय यादव 55 वर्ष जिला बारा सुवर्ण गाउँपालिका वार्ड नं.7
- 17.गया राउत कम्कर 47 वर्ष
- जिला पर्सा सखुवा परसौनी गाउँपालिका वार्ड नं.6
- 18.मालती देवी चौरसिया 60 वर्ष जिला पर्सा बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं.16
0 टिप्पणियाँ