रविवार की रात तेज रफ्तार की वजह से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक सदर अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
![]() |
सांकेतिक फोटो |
Bihar News Print | बक्सर । जिले में रविवार की रात तेज रफ्तार की वजह से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक सदर अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
खबर है कि मृत युवक बक्सर से अपने गांव बड़का सिंघनपुरा लौट रहा था इसी दौरान दलसागर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खायीं में पलट गयी। जिससे वह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। बा में तत्काल 112 पुलिस वाहन से सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों नेजांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रविवार की रात तकरीबन 10:30 बजे सिंघनपुरा गांव निवासी सिद्धनाथ खरवार के 25 वर्षीय पुत्र विशु कुमार उर्फ कन्हैया बक्सर से अपनी लकड़ी की दुकान बन्द करके अब अपने गांव की तरफ जा रहा था।तभी दलसागर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खायीं में पलट गयी। वह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं सूचना पर बिना देर किए मौके पर 112 पुलिस वाहन युवक को सड़क से उठा कर सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन यहां डक्टरों में उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि युवक के में सिर में गम्भीर चोटें आने से काफी ज्यादा खून बह चूका था। इस घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।सूचना पर आद्यौगिक थाना की पुलिस हास्पिटल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना मिली थी।
पूर्वांचल न्यूज प्रिंट ग्रुप के सोशल मीडिया से जुड़े :-
Social Plugin