कृष्ण ब्रह्म थाना के दीया गांव में मुंडन संस्कार के एक कार्यक्रम के उत्सवी माहौल में हर्ष फायरिंग हो गई, जिसमे छोटे भाई के कार्यक्रम में शामिल होने आए पति-पत्नी को गोली लग गई।
● कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दिया गांव का है मामला, भतीजे के मुंडन का घर पर चल रहा था कार्यक्रम
रिपोर्ट- मो.मोईन
बक्सर। जिले के कृष्ण ब्रह्म थाना के दीया गांव में मुंडन संस्कार के एक कार्यक्रम के उत्सवी माहौल में हर्ष फायरिंग हो गई, जिसमे छोटे भाई के कार्यक्रम में शामिल होने आए पति-पत्नी को गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें नगर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ राजीव झा ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी त्रिपुरारी ठाकुर के भतीजे का मुंडन संस्कार समारोह आयोजित की गई थी, जिसको लेकर घर में उत्सवी माहौल था।
रात्रि करीब 10:30 बजे त्रिपुरारी अपनी पत्नी पूजा के साथ घर की छत पर बैठे घर में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे थे। इसी बीच संभवत हर्ष फायरिंग के बंदूक से निकली गोली उन्हें आकर लग गई। गोली उनकी हथेली को बेधते हुए उनके पत्नी के पेट में जा लगी, जिसके कारण दोनों पति-पत्नी घायल होकर छत पर ही तड़पने लगे।
Also Read
जब परिजनों ने पति-पत्नी की चीख सुनी तो भागे-भागे छत पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें लेकर बक्सर नगर के सिंडिकेट के समीप स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति असम में आर्मी में हैं।
विश्वामित्र अस्पताल के निदेशक डॉ राजीव झा ने बताया कि पति के हथेली को बेधते हुए गोली पत्नी के पेट में जाकर फंसी हुई हैं। फिलहाल महिला की स्थिति अभी गम्भीर है सीटी स्कैन आदि कराने के बाद आगे कुछ भी कहा जा सकता है।
Bihar News Print की यह खबर आपको कैसी लगी, कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। खबर टॉपिक को अपना सुझाव दें।
0 टिप्पणियाँ