Ticker

6/recent/ticker-posts

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ फरवरी को आएंगे गाजीपुर

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार नौ फरवरी को लुटावन महाविद्यालय सकरा पहुंच रहे हैं। यहां पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे |

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ फरवरी को आएंगे गाजीपुर

👉लुटावन महाविद्यालय सकरा में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

गाजीपुर, पूर्वांचल । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार नौ फरवरी को लुटावन महाविद्यालय सकरा पहुंच रहे हैं। यहां पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, वहीं एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है। आज उनके हेलीकाप्टर के उरने की जगह का डीएम-एसपी के साथ सपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अखिलेश को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। अपने नेता का स्वागत करने के लिए भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ता इलाके का दौरा भी कर रहे हैं। उनके आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

मंगलवार को डीएम आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने अपने मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम- एसपी ने सभी स्थलों को देखा ।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां के अलावा डिस्ट्रिक मीडिया प्रभारी एके श्रीवास्तव, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, जंगीपुर विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव,नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, कृष्णा यादव अशोक यादव, अंजनी कुमार यादव, मदन यादव, कन्हैया सिंह यादव, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय Bihar का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट बिहार न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi . 👉 Facebook, 👉Twitter.  👉 Instagram.  👉 Teligram..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ